सुल्तानपुर

सुल्तानपुर के एक गांव की रहने वाली युवती से गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

सुल्तानपुर। हलियापुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने युवती को पहले शादी का झांसा दिया, और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक का नाम सलमान अली है। आरोपी सलमान अली पर युवती ने आरोप लगाया है कि वह लगातार दिसंबर 2021 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। 2021 से सलमान अली युवती को शादी का झांसा दे रहा था, और उसके साथ दुष्कर्म करने पर लगा हुआ था।

इस पूरे मामले को एक साल पूरा होने के बाद अब युवती ने जब सलमान अली से शादी की बात की, तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दे दी, और शादी करने से भी साफ तौर पर मना कर दिया। आरोपी युवक ने युवती के साथ जब शादी करने से मना कर दिया, तो युवती बहुत हताश हुई, लेकिन उसने आरोपी सलमान अली को सजा दिलाने का फैसला कर दिया, और पुलिस में जाकर केस दर्ज करवाया। पुलिस को पूरा मामला बताते हुए अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर दी जाएगी।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *