हरिद्वार

हरिद्वार गोलीकांड और बवाल मामले में 10 हजार के इनामी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा की हुई गिरफ्तारी

हरिद्वार। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पड़ोस में हुए गोलीकांड और बवाल मामले में भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि बीजेपी नेता विष्णु अरोड़ा पर दो मुकदमे पहले से ही चल रहे थे, जिसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पड़ोस में गोलीकांड और बवाल मामले में भी विष्णु अरोड़ा का हाथ होने से उन पर तीन मुकदमे दर्ज हो चुके थे, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। विष्णु अरोड़ा के साथ ही उसके साथी भी इस गोलीकांड में शामिल थे, जिसके बाद से वह भी फरार चल रहे थे।

कुछ दिन पहले ही अभी पुलिस द्वारा इन सभी की गिरफ्तारी पर 10- 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन इसके बाद भी इन सभी के खिलाफ कोई सबुत नहीं मिला। अब पुलिस के हाथों गोलीकांड और बवाल मामले के मेन आरोपी बीजेपी नेता विष्णु अरोड़ा की गिरफ्तारी हो चुकी है। विष्णु अरोड़ा को पुलिस और एसओजी की टीम ने अंबाला से गिरफ्तार किया है। अंबाला से गिरफ्तारी के बाद विष्णु अरोड़ा को हरिद्वार लाया गया है, जहां ज्वालापुर कोतवाली पुलिस द्वारा उससे पुछताछ की जा रही है।

अब जल्द ही विष्णु अरोड़ा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि विष्णु अरोड़ा के अंबाला में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद ज्वालापुर कोतवाली व हरिद्वार एसओजी की टीम ने हरियाणा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया है, और जल्द ही विष्णु अरोड़ा के बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *