Thursday, September 28, 2023
Home ब्लॉग हिमाचल में भाजपा की मुसीबत बागी!

हिमाचल में भाजपा की मुसीबत बागी!

`हिमाचल प्रदेश में भाजपा हर पांच साल में सत्ता बदल देने का रिवाज बदलने की परंपरा को बदलने के नारे के साथ लड़ रही है लेकिन पांच साल की प्रदेश की और आठ साल की केंद्र की एंटी इन्कंबैंसी के बीच बागियों ने पार्टी की सिरदर्दी बढ़ाई है। एंटी इन्कंबैंसी कम करने के लिए पार्टी ने 11 विधायकों की टिकट काटी लेकिन इससे पार्टी के अंदर बगावत बढ़ गई। इसी तरह टिकट बंटवारे में पार्टी ने कांग्रेस से आए कुछ नेताओं और विधायकों को टिकट दी, जिसकी वजह से भाजपा के पुराने नेता बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे। उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार को नाम वापसी के आखिरी दिन तक भाजपा अपने बागियों को मना लेगी लेकिन एकाध को छोड़ कर उसके तमाम बागी मैदान में हैं।

बागियों को मनाने के लिए खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कमान संभाली थी। हिमाचल उनका गृह प्रदेश है इसलिए वे निजी तौर पर सभी छोटे बड़े नेताओं को जानते हैं। उनके साथ साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी पूरी मेहनत की। पार्टी के आला नेताओं की पहल पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी गुस्सा छोड़ कर बागियों को मनाने और पार्टी के लिए प्रचार में उतरे। दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार को धूमल को भी इस काम में लगाया गया और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बड़ी मेहनत की। फिर भी करीब एक दर्जन सीटों पर बागी नेता भाजपा का खेल बिगाड़ रहे हैं। इसके उलट कांग्रेस ने आठ बागी उम्मीदवारों के नाम वापस करा दिए। हालांकि अब भी उसके छह नेता बागी होकर लड़ रहे हैं, जिनको पार्टी से निकाला गया है।

बहरहाल, भाजपा के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी किन्नौर सीट से निर्दलीय लड़ेंगे। उनको मनाने की कोशिशें कामयाब नहीं हुईं। इसी तरह देहरा सीट पर भाजपा के बागी होशियार सिंह ने नाम वापस नहीं लिया। अकेले कुल्लू की छह में से चार सीटों पर भाजपा के बागी चुनाव लड़ रहे हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है, जिनके विरोध में पार्टी के दूसरे नेता महेंद्र सिंह ठाकुर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नालागढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर निर्दलीय लड़ रहे हैं। पार्टी ने पिछली बार उनको हराने वाले कांग्रेस के लखविंदर राणा को टिकट दिया है। सो, केएल ठाकुर के समर्थकों ने पूरे इलाके में भाजपा मुर्दाबाद और कमल छाप पर क्रॉस के निशान के पोस्टर लगाए हैं।

कुल्लू सदर से बागी हुए महेश्वर सिंह को मनाने में भाजपा कामयाब रही, लेकिन उनका दुख समाप्त नहीं हुआ है, वे प्रचार के दौरान नड्डा के सामने मंच पर ही रो पड़े। इससे भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम सिंह की मुश्किलें बढ़ी हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह बागी होकर चुनाव मैदान में हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट सीपीएम से आए लोकेंद्र को देने के विरोध में निवर्तमान विधायक किशोरी लाल सागर ने बगावत की है। बागी नेताओं से कांग्रेस को इतनी परेशानी हुई है कि चुनाव के बीच संगठन में बदलाव करना पड़ा है और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सात जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

समान नागरिक संहिता पर क्या हो रहा है?

क्या केंद्र सरकार जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कमेटी की सिफारिशों के आधार पर देश में समान नागरिक कानून लागू करेगी? इस मामले की क्रोनोलॉजी...

मोदी की बेफिक्री या गणित?

हरिशंकर व्यास समझ नहीं आता कि कनाडा में जांच के गंभीर रूप लेने की भनक या खबर और खुद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत के...

नए संसद भवन में हीरोइनों का जमावड़ा

नए संसद भवन में कामकाज की शुरुआत और महिला आरक्षण बिल पास होने के मौके पर नारी सशक्तिकरण के प्रदर्शन के लिए भाजपा और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नयी दिल्ली में नेपाल के राजदूत से शिष्टाचार भेंट की

नयी दिल्ली / देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में नेपाली दूतावास में...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में...

फ्रिज में आटा रख कर आप भी खाते हैं रोटी तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकता है यह नुकसान

आजकल के व्यस्त जीवनशैली में, अधिकांश लोग सुबह के लिए आटे की रोटियां तैयार करने के लिए रात को ही आटा गूथ कर फ्रिज...

धीरमजरा निवासी अमर देव का सुपर भारत न्यूज से नहीं कोई संबंध 

भगवानपुर। धीरमजरा निवासी अमर देव पुत्र घन्नू सिंह का सुपर भारत न्यूज से कोई संबंध नहीं हैं। वह अपने कृत्यों का स्वयं जिम्मेदार होगा।...

अनन्त चतुर्दशी का महात्म्य बताया गया

महाराजगज। विद्या भारती विद्यालय स्वदेश सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महाराजगंज्ज में आज अनन्त चतुर्दशी का महात्म्य विद्यालय की प्रातः कालीन वन्दना सभा में...

अयोध्या- राम मंदिर में भगवान के सामने इतनी देर खड़े हो सकेंगे भक्त

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम के भक्त अगले साल 26 जनवरी से पहले राम मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे। अयोध्या राम मंदिर...

राज्यपाल ने केदार बाबा से लिया आशीर्वाद

केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास- राज्यपाल देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) गुरुवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को...

दरिंदगी का शिकार बच्ची बिना कपड़ों के ढाई घंटे घूमती रही सड़कों पर, रुला देने वाला हादसा

उज्जैन। यहां एक बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

सीएम धामी ने भाजपा नेताओं को बांटे दायित्व

पहले चरण में दस को दिये दायित्व देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने...

समान नागरिक संहिता पर क्या हो रहा है?

क्या केंद्र सरकार जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कमेटी की सिफारिशों के आधार पर देश में समान नागरिक कानून लागू करेगी? इस मामले की क्रोनोलॉजी...