Thursday, September 21, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 हजार फिट की ऊंचाई पर गुंजी में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 हजार फिट की ऊंचाई पर गुंजी में फहराएंगे 100 फिट ऊंचा तिरंगा

पिथौरागढ़। चीन नेपाल सीमा के करीब भारत के अंतिम गुंजी में 100 फीट की उंचाई तिरंगा फहराए जाने के लिए स्थल तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर गुंजी में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले के पर्यटन स्थलों पर 100 फिट ऊंचे झंडे लहराने के लिए स्थल विकसित किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदानी मंदिर के समीप झंडा लगाया जा चुका है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुंजी में भी 100 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने की स्वीकृति मिली थी।

जिलाधिकारी ने कहा कि गुंजी में 100 फिट ऊंचे झंडे के लिए स्थल विकास के साथ ही पोल लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिस पर करीग 45 लाख खर्च हुए हैं। आगामी 15 अगस्त को यहां झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला प्रशासन की ओर से आमंत्रण भेजा गया है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। गुंजी में 100 फिट ऊंचा झंडा लगाए जाने को लेकर क्षेत्र के लोग उत्सुक हैं। गुंजी निवासी 94 वर्षीय मंगल सिह गुंज्याल ने कहा है कि प्रशासन की पहल सराहनीय है। गुंजी को इससे नई पहचान मिलेगी और यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कैलास मानसरोवर यात्रा का अंतिम पड़ाव है गुंजी
कैलास मानसरोवर यात्रा का अंतिम पड़ाव गुंजी गांव नेपाल आचीन सीमा से लगा हुआ है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थिति गुंजी त्रिकोणीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसा हुआ है। कैलास मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ की जांच की जाती है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में स्थित ऊं पर्वत, आदि कैलास, कालापानी में भी 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से आदि कैलास तक मोटर साइकिल रैली निकालने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...