Thursday, September 21, 2023
Home ब्लॉग कांग्रेस की यही मुश्किल

कांग्रेस की यही मुश्किल

रास्ता संभवत: यही है कि राहुल गांधी जनता के बीच जाकर पार्टी की प्रासंगिकता को फिर से जीवित करने के प्रयास में जुटे रहें। इसमें उन्हें सीमित सफलता भी मिली, तो पुरानी संस्कृति के नेता खुद ही अप्रासंगिक हो जाएंगे।
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो पदयात्रा से जन मानस में जो सकारात्मक अहसास पैदा किया है, उस पर अशोक गहलोत और उनके समर्थकों ने घड़ों पानी डाल दिया है।

अगर बारीकी से देखें, तो इस घटनाक्रम से कांग्रेस का बुनियादी मसला साफ होकर उभरता है। राहुल गांधी के बयानों और उनकी गतिविधियों पर गौर करें, तो संकेत मिलता है कि संभवत: 2019 के आम चुनाव के समय ही उन्होंने इस मसले को समझ लिया था। मसला यह है कि भारतीय राज्य-व्यवस्था पर आरएसएस-भाजपा के बने वर्चस्व को वे जिसे वैचारिक नजरिए से देखतें हैं, कांग्रेस में शायद ही कोई ऐसा करने को तैयार है। इसलिए कि पार्टी कुल मिला कर अपना स्वार्थ साधने के लिए इक_ा नेताओं का एक झुंड बनी हुई है। ये नेता पुराने दौर की जोड़-तोड़ और किसी तरह सत्ता पा लेने की तिकड़मों में अपने को ज्यादा सहज पाते हैं।

वरना, किसी पार्टी में अध्यक्ष से बड़ा पद और बड़ी जिम्मेदारी और क्या हो सकती है? लेकिन गहलोत ने यह जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि इस पद से उन्हें गुरेज नहीं है, लेकिन लेकिन मुख्यमंत्री पद छोडऩे की कीमत पर वे इसे नहीं लेना चाहेंगे।  2019 में पार्टी अध्यक्ष छोड़ते वक्त राहुल गांधी ने कहा था कि जब वे आम चुनाव में देश और पार्टी के नजरिए से जीवन-मरण की जंग में जुटे थे, तब पार्टी के बड़े नेता अपने परिजनों को टिकट दिलवाने और उनकी सीटों तक चुनाव प्रचार में खुद सीमित  रखने के मोह से नहीं उबर पाए।

जाहिर है, बीते तीन साल में पार्टी की इस संस्कृति में कुछ नही बदला है। बहरहाल, इसके बीच रास्ता संभवत: यही है कि राहुल गांधी जनता के बीच जाकर पार्टी के विचार और प्रासंगिकता को फिर से जीवित करने के प्रयास में जुटे रहें। अगर इसमें उन्हें सीमित सफलता भी मिली, तो कांग्रेस का एक नया रूप उभर सकेगा, जिसमें पुरानी संस्कृति के नेता खुद ही अप्रासंगिक हो जाएंगे।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...

कांग्रेस ने आरक्षण का दांव चला

कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद की कार्य समिति की बैठक में आरक्षण का दांव चला है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग...

रहस्य और रोमांच से भरा संसद सत्र

ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार को रहस्य और रोमांच बहुत पसंद है। तभी सरकार अपने फैसले को, अपने एजेंडे को आखिरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...