राष्ट्रीय

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15वीं राष्ट्रपति के रुप में लेंगी शपथ, संसद के सेंट्रल हाल में होगा समारोह

नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 22 जुलाई की मतगणना के बाद आधिकारिक तौर पर देश का 15वां राष्ट्रपति घोषित किया गया है, वहीं आज निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को 6,76,803 के मूल्य के साथ 2,824 वोट मिले थे, वहीं उनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को 3,80,177 के मूल्य के साथ 1,877 वोट ही मिले थे।

18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग हुई थी, जिसमें सभी सांसद व विधायकों द्वारा वोट दिया गया था। वोट के बाद 22 जुलाई को मतगणना हुई थी, जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू की प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की गई, वहीं आज द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रही है।

संसद के सेंट्रल हाल में पदभार ग्रहण करने का समारोह होगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमणा द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहेंगे।

सेंट्रल हाल में द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाने से पहले राष्ट्रगान किया जाएगा, इसके बाद मुख्य न्यायाधीश द्रौपदी मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाएंगे। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी, साथ ही वह देश के सर्वोच्च पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला है।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *