रुड़की। आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अस्टिटेंट प्रोफेसर सौरभ विजय व उनकी टीम द्वारा रुड़की के नागरिकों के लिए नागरिक सेवा ऐप रुड़की लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी, यह ऐप विशेष तौर से नागरिकों की सेवा के लिए बनाया गया है। इसमें ऑनलाइन सेवा का प्रावधान रखा गया है। इस ऐप में 30 से ज्यादा सेवाओं को शामिल किया गया है, इसके अनुसार यूजर को जो सेवा लेनी हो, वह इस ऐप के माध्यम से ले सकता है।
इस ऐप में ज्यादातर स्वास्थ्य सुविधाओं को रखा गया है, साथ ही कैब सेवा को भी इस ऐप के अंतर्गत शुरु किया गया है। डॉक्टर से मिलने का समय लेने से लेकर अस्पताल तक कैब में जाने की भी पूरी- पूरी सुविधा है। इस ऐप को प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से डाउनलोड़ कर इस सेवा का लाभ ले सकते है। चूंकि ऐप में तीस से ज्यादा सेवाएं है, तो जो सेवा नागरिक को चाहिए वह उस पर क्लिक करके उस सेवा का लाभ घर बैठे उठा सकता है। आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियर की टीम द्वारा शहर वासियों को यह बड़ा तोहफा दिया गया है। बीते दिन से इसकी शुरुआत कर दी गई है।