Thursday, November 30, 2023
Home मनोरंजन तेजाब की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर...

तेजाब की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी

लगता है जैसे बॉलीवुड में रीमेक फिल्में बनाने की होड़ लग गई हैं। पिछले साल ही खबर आई थी कि अनिल कपूर की फिल्म तेजाब की रीमेक बनने वाला है। प्रोड्यूसर मुराद खेतानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के नाम पर विचार किया गया है। अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, तेजाब की रीमेक में कार्तिक के साथ श्रद्धा नजर आ सकती हैं। एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स इस फिल्म के लिए अभिनेत्री के साथ बातचीत में लगे हैं। सूत्र ने कहा, मेकर्स तेजाब की रीमेक के लिए एक विश्वसनीय नाम और एक नई जोड़ी की तलाश में थे। श्रद्धा और कार्तिक ने अब तक एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है और चीजें सही रहीं, तो इस जोड़ी पर मेकर्स दांव लगाना चाहेंगे।

रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा इस फिल्म में काम करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी हामी नहीं भरी है। दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

इस फिल्म को बनाने के लिए काफी समय पहले कबीर सिंह के प्रोड्यूसर मुराद ने इसके अधिकार खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि तेजाब की रीमेक की कहानी आधुनिक समय के हिसाब से होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में नई पीढ़ी के कलाकार नजर आएंगे। इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि माधुरी दीक्षित और अनिल फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं। उम्मीद है कि जल्द स्टारकास्ट की घोषणा होगी।

माधुरी ने 1988 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब के जरिए बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। वह फिल्म के गाने एक दो तीन के जरिए प्रशंसकों के दिलों पर छा गई थीं। इस गाने को अलका याग्निक ने गाया था। एन चंद्रा ने फिल्म तेजाब का निर्देशन किया था। इस फिल्म में चंकी पांडे, अनुपम खेर, सुरेश ओबेरॉय और अन्नू कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म लुका छुपी 2 में नजर आएंगे। वह फिल्म शहजादा में भी दिखाई देंगे। हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह मशहूर निर्माता एकता कपूर की फिल्म फ्रेडी से जुड़े हैं। पंकज पराशर की फिल्म चालबाज इन लंदन में श्रद्धा अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उन्हें अमर कौशिक की स्त्री 2 में भी देखा जाएगा। इसमें राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

मुराद के प्रोडक्शन की आखिरी फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसमें कार्तिक भी नजर आए थे। उनकी फिल्म एनिमल की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जो अगले साल दर्शकों के बीच आएगी।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतरा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतरा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...