भगवानपुर

छठ पूजा के समापन पर आज विधायक ममता राकेश पहुंची भगवानपुर

भगवानपुर। छठ पूजा का आज विधि- विधान से समापन हुआ, उदीयमान भगवान भास्कर को मौसमी फलों व नाना प्रकार के पकवानों के साथ अर्घ देकर छठ पूजा का आज विधिवत समापन किया गया। चार दिनी छठ महोत्सव के अंतिम दिन आज तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रखी थी, श्रद्धालु ने कोरोना काल के बाद इस वर्ष धूम- धाम से छठ पूजा मनाई है, व इसके लिए सभी काफी उत्साहित भी थे, कि जहां दो साल से लोग छठ महापर्व को धूम- धाम से नहीं मना पाए थे, वहीं इस वर्ष लोगों ने पूरे धूम- धाम के साथ सभी लोगों के बीच में छठ पर्व मनाया है।

व्रती महिलाओं ने 36 घंटे से निर्जला व्रत रखकर सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ दिया, और अपने निर्जला व्रत का समापन किया। सुहागिन महिलाओं ने एक- दूसरे को सिंदूर लगाकर छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इसी के तहत भगवानपुर में भी छठ महोत्सव की धूम देखी गई, यहां पर भी गंगा घाट पर लोगों की काफी मात्रा में भीड़ उमड़ रखी थी।

महिलाओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ देकर अपना निर्जला व्रत खोला, और विधि- विधान से छठ महापर्व का समापन किया। इस अवसर पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी भगवानपुर में लोगों के बीच पहुंची, और लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

 

 

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *