उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, ग्रीष्मकालीन राजधानी में भी फहराएंगे तिरंगा

देहरादून। आज संपूर्ण भारत में हर जगह आजादी की धूम मची है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर भारतीय अपने घरों से लेकर निजी व सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहरा रहे है, साथ ही भारत माता की जय के नारे हर गली से लेकर चौबारे तक गूंज रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ध्वजारोहण किया है, सीएम ने सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास में ध्वाजारोहण किया, और इसके बाद देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में भी तिरंगा फहराया। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से परेड मैदान गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी तिरंगा फहराएंगे।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 

सीएम धामी के साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने संपूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के बलिदान को देश याद कर रहा है, और उन्ही के प्रतिफल आज देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह भूमि सिर्फ देवों की ही भूमि नहीं है, बल्कि वीरों की भूमि भी है।

सीएम धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

सीएम ने इस दौरान राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई, वहीं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश को आजादी मिले पूरे 75 साल हो चुके है, और इस अवसर पर चारों ओर आजादी के अमृत महोत्सव की धूम मची हुई है, साथ ही देश को आजादी दिलाने वाले वीर महापुरुषों के बलिदान को याद कर कहा कि देश के बलिदानियों के बलिदान को देश कभी भूला नहीं सकता।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई 

इसी के तहत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी, व देश के वीरों के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को नमन किया।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *