उत्तराखंड

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कार्मिकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आज सुबह चुनाव डयूटी से लौट रहे चुनाव कर्मिकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन निजी बताया जा रहा है,जिसमें चार लोग सवार थे | हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए एसडीएम सदर आकाश जोशी ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह है एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन निजी था। उन्होंने बताया कि इन चारों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग अलग क्षेत्रों में लगाई गई थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 2 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।

वहीं क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में रणवीर सिंह नेगी 50 पुत्र त्रिलोक सिंह भानियावाला देहरादून की मौत की मौत हो चुकी है। जबकि वाहन में सवार जय सिंह 54 पुत्र रणजीत सिंह सुमन विहार ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत 54 पुत्र भोला सिंह हाथीबड़कला देहरादून तथा नरेंद्र गुसाई 45 पुत्र आनंद सिंह विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *