Thursday, November 30, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय पकिस्तान में महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की मूर्ति हटाए जाने...

पकिस्तान में महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की मूर्ति हटाए जाने से सिख समुदाय में आक्रोश

पाकिस्तान। अपनी हरकतों से पकिस्तान फिर से चर्चा में है।खबर के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में स्थानीय प्रशासन द्वारा महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की मूर्ति को हटाने के बाद सिख समुदाय में काफी रोष है। सिख समुदाय ने हरि सिंह नलवा की मूर्ति को हटाए जाने पर गुस्सा जताया है। उहोंने कहा कि, हरि सिंह की मूर्ति को हटाकर प्रशासन ने उनके भावनात्मक और धार्मिक मूल्यों को चोट पहुंचाई है। प्रतिमा हटाए जाने से आक्रोशित सिखों का कहना है कि, पाकिस्तान में ऐसे निर्णय लेने वाले अधिकारी भूल रहे हैं कि इतिहास को न तो बदला जा सकता है और न ही पलटा जा सकता है। पाकिस्तान जो सिखों की समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रहा है, उसे याद रखना चाहिए कि सिखों की अपने गुरुओं में गहरी आस्था है।

दरअसल, हरि सिंह नलवा की मूर्ति को 2017 में चौक पर लगाया गया था। हरि सिंह नलवा ने महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य की स्थापना और उसकी विजय में प्रमुख भूमिका निभाई थी।जानकारी के अनुसार, हरि सिंह का जन्म 1791 में पंजाब के गुजरांवाला में हुआ था और वह महाराजा रणजीत सिंह की सिख सेना खालसा के कमांडर-इन-चीफ थे। उन्होंने कई लड़ाइयां लड़ीं, लेकिन वे कसूर, मुल्तान, अटक, पेशावर और जमरूद को जीतने के लिए प्रसिद्ध हैं। अप्रैल 1837 में जमरूद में हरि सिंह की मृत्यु हो गई थी। जब हरि सिंह नलवा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तो प्रशासन की तरफ से लाख दावे किए गए थे। मूर्ति स्थापित करते वक्त ये कहा गया था कि, धार्मिक पर्यटन और सहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि, मूर्ति को हटाकर प्रशासन ने अपने उन वादों को भी भुला दिया।

आपको बता दें कि, हरि सिंह नलवा, महाराजा रणजीत सिंह की फौज के सबसे भरोसेमंद कमांडर थे। वह कश्मीर, हाजरा और पेशावर के गवर्नर रहे। उन्होंने कई अफगान योद्धाओं को शिकस्त दी और यहां के कई हिस्सों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। साथ ही उन्होंने अफगानों को खैबर दर्रे का इस्तेमाल करते हुए पंजाब में आने से रोका। हरी सिंह नलवा ने अफगानों के खिलाफ कई युद्धों में हिस्सा लिया था।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

स्पेन में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, हजारों ट्रेनें रद्द

मेड्रिड। स्पेन में ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क रेनफे ने 1,548 मध्यम और लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द...

पाकिस्तान के हालात बद से बदतर- एयरलाइंस के बाद अस्पतालों के बंद होने की आई नौबत

डॉक्टरों और नर्सों की सैलरी रोकी इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान में अब अस्पतालों के बंद होने की नौबत आ गई है। इस्लामाबाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...