Wednesday, September 27, 2023
Home मनोरंजन गोलमाल 5 में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की...

गोलमाल 5 में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म सर्कस का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि रणवीर अब गोलमाल फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही रणवीर ने कार्यक्रम के दौरान ही सिम्बा के दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

सर्कस के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहते हैं, यह रोहित के कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली है। तभी रोहित कहते हैं, बहुत स्मार्ट आदमी है ये, अब गोलमाल में नजर आएगा। दरअसल, सर्कस के ट्रेलर के अंत में गोलमाल के मुख्य कलाकारों की झलक देखने को मिलती है, जिससे यह समझ आता है कि सर्कस में रणवीर का किरदार गोलमाल से जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान जब रोहित से पूछा गया कि वह रणवीर के साथ काम करना क्यों पसंद करते हैं, तब निर्देशक ने कहा कि उन्हें अभिनेता का काम के प्रति समर्पण और उनकी एनर्जी बहुत पसंद है। रोहित ने आगे कहा कि उन्होंने रणवीर के साथ पहली बार काम एक एड शूट के दौरान किया था। रणवीर ने रोहित का धन्यवाद किया और इशारों-इशारों में निर्देशक के साथ अपनी अगली फिल्म सिम्बा 2 की भी पुष्टि कर डाली।

रोहित और रणवीर की फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि यह फिल्म दर्शकों को 60 के दशक में ले जाएगी। इसमें रणवीर सिंह डबल रोल में होंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, टीकू तलसानिया, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर के अलावा दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी दिखाई देने वाले हैं।

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। अब अभिनेता को करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाएगा। इस फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वो निर्देशक शंकर की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे, जो 2005 की तमिल फिल्म अन्नियन की रीमेक है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

मिशन रानीगंज का मोशन पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार के अलावा अन्य स्टारकास्ट भी आए नजर

अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज का मोशन पोस्टर  जारी किया गया। यह रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल की कहानी को दिखाता है,...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड मसूरी (देहरादून)। विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर...

राज्यपाल ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

राज्य की स्वच्छता थीम है ‘मेरा स्वच्छ शहर : श्रेष्ठ पर्यटन केंद्र’ है जोशीमठ, पौड़ी, चिन्यालीसौड़ व केदारनाथ धाम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

देहरादून। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं...

कोरोना से 7 गुना ज्यादा खतरनाक डिसीज एक्स, खतरे में 5 करोड़ लोगों की जान, डब्लूएचओ ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दुनियाभर में एक बार फिर बेहद खतरनाक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी किया...

गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’, 6 साल की बच्ची से की दरिंदगी

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस...

होटल में चल रहे अवैध कैसीनो पर पुलिस का छापा, चार लाख नकदी के साथ 45 गिरफ्तार

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड स्थित होटल में चल रहे कैसीनो से पुलिस ने देर रात चार लाख की नकदी के साथ 33 लोगों को गिरफ्तार किया...

एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने दिया झटका, पढ़े पूरी खबर

उत्तरकाशी। विश्व पर्यटन दिवस पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने जोर का झटका दिया है। गंगोत्री नेशनल पार्क सहित कई राष्ट्रीय पार्कों, वन्य...

प्रेमी युगल ने प्लास्टिक के सेलोटेप से अपने हाथ बांधकर गंगनहर में लगाई छलांग, जानिए वजह 

रुड़की। एक प्रेमी युगल ने प्लास्टिक के सेलोटेप से अपने हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाता देख लोगों ने...

दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रदान किये राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 केन्द्र की मोदी सरकार...

मोदी की बेफिक्री या गणित?

हरिशंकर व्यास समझ नहीं आता कि कनाडा में जांच के गंभीर रूप लेने की भनक या खबर और खुद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत के...