हरिद्वार

कनखल स्थित अखाड़े पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हाथापाई, क्षेत्र में हड़कंप के हालात

हरिद्वार। आज हरिद्वार कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में उस समय दहशत का माहौल बन गया है, जब सुबह- सवेरे उठकर लोगों ने दो गुटों के बीच हो रही हाथापाई को देखा, यह सब देख लोगों द्वारा कनखल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन दोनों पक्ष में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। दोनों अपना- अपना सिक्का जमाने के लिए प्रयासरत हो रखे है। यह स्थिति देख लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एक पक्ष की टीम अखाड़े के अंदर मौजूद है, तो दूसरे पक्ष की टीम अखाड़े के बाहर जमा होकर दरवाजा खोल अखाड़े के अंदर जाने के लिए प्रयास कर रही है।

दरअसल संतों की दो टीम कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जा करने के लिए आपस में लड़ रहे है। एक पक्ष का कहना है, कि यह अखाड़ा उनका है, तो दूसरा पक्ष उसे अपना बता रहा है। मामला काफी संगीन है, वहीं यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है, लेकिन आज विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ चुका है, जिसमें दोनों पक्ष हाथापाई तक पर उतर आए है। यह विवाद हरियाणा के विभिन्न न्यायालयों से होते हुए उच्च न्यायालय में लंबित हो रखा है। दोनों पक्ष एक- दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे है।

एक गुट दूसरे गुट पर अवैध और फर्जी का आरोप लगाकर अखाड़े पर कब्जा करने का दावा कर रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष भी पहले पक्ष पर यही आरोप लगा रहा है। बड़ी संख्या में दोनों पक्षों से संत अखाड़ा परिसर में मौजूद है। अखाड़ा में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो रखी है, पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है।

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *