जिला प्रशासन ने छह से आठ अक्टूबर तक लगाई ट्रेकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक
देहरादून। नेहरु पर्वतारोहण संस्थान के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज के लिए आज फिर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है, सुबह के समय में 5 शवों को बरामद किया गया, जिसके बाद अभी तक कुल 9 शवों को बरामद कर लिया गया है। नेहरु पर्वतारोहण ने इस बात की जानकारी दी है। 9 शव बरामद होने के बाद अभी 20 पर्वतारोही लापता है। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन द्वारा छह अक्टूबर यानि आज से आठ अक्टूबर तक ट्रेनिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक लगा दी है। ऐसा मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आगामी तीन दिन तक भारी बारिश के साथ ही ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके मद्देनजर सभी गतिविधियों को रोका गया है। हालांकि आज मौसम साफ बना हुआ है, जिसके चलते लापता प्रशुक्षुओं की खोज में कोई बाधा नहीं आएगी, और रेस्क्यू अभियान ठीक तरह से हो सकता है। द्रौपदी डांडा की चोटियों पर हुए हिमस्खलन का आंखों देखा मंजर वहां से जिंदा लौटे प्रशिक्षु बता रहे है, कि कैसे अचानक से हिमस्खलन होने से पल भर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है।