रुड़की

बारात निकले से पहले ही किया लड़की ने शादी से इनकार, परिवार में मचा हड़कंप

रुड़की। रुड़की के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक अजबों गरीब घटना सामने आई है जहां ल़ड़के के घर से बारात निकलने से पहले ही लड़की पक्ष वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। जहां लड़के पक्ष के लोग शादियों की तैयारियों में जुटे हुए थे उनके परिवार में यह सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद लड़के पक्ष वाले लोग कोतवाली पहुंचे कोतवाली पहुंचकर लड़के के परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि उसका पोता देहरादून की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था और लक्सर कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती में देहरादून में ही एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी।

जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया था जिसके बाद 21 अक्टूबर को लड़की के पक्ष के कुछ लोग रिश्ते के लिए उनके घर आए थे। दोनों पक्षों में बातचीत होने के बाद 6 नवंबर को शादी की तारीख तय की गई थी और साथ ही यह भी कहा गया था कि शादी में केवल 10 ही लोग बारात में आने चाहिए। लेकिन जब बारात कल जाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई थी तो उसी दौरान लड़के पक्ष ने फोन करके शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। शादी में जाने वाले सभी रिश्तेदार हक्के बक्के रह गए तो जब पुलिस ने लड़की पक्ष से मामले की जानकारी ली तो लड़की के शादी मना करने के बाद तब मामला शांत हुआ।

थाने के उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश शाह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद पता चला है कि लड़की ने ही शादी से मना कर दिया है, और उसके बाद ही मामला सुलझ पाया है और लड़के वाले लोग वापस लौटे।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *