Thursday, September 21, 2023
Home स्वास्थ्य रोज एप्पल खाने से मिलेंगे ये पांच प्रमुख फायदे

रोज एप्पल खाने से मिलेंगे ये पांच प्रमुख फायदे

रोज एप्पल की खूशबू और स्वाद गुलाब के फूल की तरह होता है और इसे सफेद जामुन और वॉटर एप्पल जैसे कई नामों से जाना जाता है। आमतौर पर दक्षिण पूर्व एशियाई देशों और भारत के कुछ उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में रोज एप्पल की खेती की जाती है। यह फल एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, उच्च पानी की मात्रा समेत कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि रोज एप्पल के सेवन से क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को दे सकता है बढ़ावा
रोज एप्पल एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, इस पौष्टिक फल में उच्च मात्रा में विटामिन- ए और विटामिन- सी मौजूद होता है, जो आपके शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने में कारगर हो सकते हैं।

वजन को संतुलित करने में है सहायक
अगर आप प्राकृतिक रूप से अपना वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कम कैलोरी वाली खान-पान की चीजों समेत रोज एप्पल को शामिल करें। इस फल में मौजूद उच्च फाइबर लंबे समय पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जो अस्वास्थ्यकर लालसा को रोककर वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। रोज एप्पल कैलोरी में भी कम होता है और इसमें वसा की मात्रा भी ना के बराबर होती है।

आंखों के स्वस्थ रखने में है कारगर
रोज एप्पल में विटामिन- ए मौजूद होता है, जो आंखों को स्वस्थ में अहम भूमिका अदा कर सकता है। यह विटामिन आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह आंखों की जलन और गठिया के इलाज में भी मदद कर सकता है। रोज एप्पल के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मुक्त कणों से लडक़र आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के नुकसान और कई रोगों के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा के लिए है बढिय़ा
रोज एप्पल में पाया जाने वाला विटामिन- सी त्वचा के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। बता दें कि कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बनाते समय रोज एप्पल के पत्ते के अर्क का उपयोग किया जाता है। इसका मुख्य कारण है कि यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा की सूजन, मुंहासें और एलर्जी जैसी समस्याओं का प्राकृतिक रूप से इलाज कर सकते हैं।

हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में है मददगार
कैल्शियम से भरपूर रोज एप्पल हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने समेत हड्डियों से संबंधित विकारों जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। 100 ग्राम रोज एप्पल में लगभग 29 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह फल हड्डियों के घनत्व में भी सुधार कर सकता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भी मौजूद होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

जानिए फूलगोभी खाने से किन लोगों को करना चाहिए परहेज… नहीं तो फायदे की जगह हो जाएगी दिक्कत

फूलगोभी एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी मानी जाती है, इसमें विटामिन ष्ट, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अधिकता होती है जो कई बीमारियों से लडऩे...

काले और हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होता है लाल अंगूर, जानें इसके चमत्कारी फायदे

छोटे-छोटे लाल रंग के ये गुच्छे न सिर्फ दिखने में सुहावने लगते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लाल अंगूर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...