सुल्तानपुर। आए दिन जाम जैसे समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है, जगह- जगह पर जाम होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। सड़क पार करना तो दूर की बात कई बार नौबत इस हद तक आ जाती है, कई घंटों तक गाड़ियां अपनी जगह से टिच से मिच नहीं होती है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से एक योजना बनाई गई है। इस योजना में ई- रिक्शा को पेंट करके शहर के चार प्रमुख मार्गों पर चलाने के लिए रुट निर्धारित किए गए है। दरअसल जाम लगने का मुख्य कारण अनियमित तरीके से चलने वाले ई- रिक्शा को भी माना जा रहा है, जिसके चलते ई- रिक्शा को पेंट कर अपने रुट पर चलने का प्लान बनाया गया है। ई- रिक्शा पर चार तरह का पेंट किया जाएगा, जिनमें से कुछ पर लाल, पीला, हरा और नीला। इन रंगों का प्रयोग करने से निर्धारित रुट पर ही ई- रिक्शा चलेंगे।
ई- रिक्शा पर लगभग 20 दिन तक पेंट का कार्य किया जाएगा। यह पूरा जिम्मा यातायात पुलिस को दिया गया है। अब तक लगभग सात सौ ई- रिक्शा पर पेंट कर दिया गया है। जाम से निजात दिलाने के लिए यह एक पहल की जा रही है। जिस रंग के ई- रिक्शा के लिए जो रुट तैयार किया गया होगा, उस रुट पर केवल उसी रंग का ई- रिक्शा चलेगा। करौंदिया से बस स्टेशन तक चलने वाले ई-रिक्शा को पीले रंग से पेंट किया जा रहा है। अमहट से बस स्टेशन रूट के ई-रिक्शों का रंग लाल तय किया गया है। पयागीपुर से बस स्टेशन तक संचालित होने वाले ई-रिक्शे हरे रंग में नजर आए आएंगे। टेढुई मोड़ से बस स्टेशन तक चलने वाले ई-रिक्शे नीले रंग में पेंट किए जा रहे हैं।