Tuesday, September 26, 2023
Home ब्लॉग अब अकेला पड़ता यूक्रेन

अब अकेला पड़ता यूक्रेन

रूस ने पश्चिम के लोगों को बताया है कि यूक्रेन का समर्थन कर पश्चिमी सरकारों ने उनकी जिंदगी को मुश्किल बनाया है। अब ये प्रचार कारगर होता नजर आ रहा है।

ब्रिटिश अखबार द ऑब्जर्वर ने रविवार को अपने एक विशेष आलेख में पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि यूक्रेन युद्ध में अपनी दिलचस्पी घटा कर वे अपने लिए खतरा मोल ले रहे हैँ। उस रिपोर्ट में ऐसी कई मिसालें दी गई हैं, जिनसे जाहिर होता है कि यूक्रेन युद्ध में संसाधन लगाने के खिलाफ यूरोप में अब सरकारों के खिलाफ विरोध भाव बढ़ता जा रहा है। यूरोपीय जनमत किस तरह बदला है कि अब उसकी झलक एक शोध रिपोर्ट से भी सामने आई है। अध्ययन टोक्यो स्थित साइबर सिक्युरिटी एनालिसिस कंपनी- टेरीलॉजी वॉर्क्स ने किया। उसने ट्विटर के मई-जून के डेटा का विश्लेषण किया।  अध्ययन में यूक्रेन और रूस के समर्थक दस- दस प्रमुख हैशटैग को शामिल किया गया। उन द्विट्स पर ध्यान दिया गया, जिन्हें कम से कम आठ बार रीट्विट किया गया हो। निष्कर्ष यह सामने आया कि सूचना युद्ध में रूस यूक्रेन पर बढ़त बना रहा है। जब रूस ने यूक्रेन में विशेष सैनिक कार्रवाई शुरू की तो पश्चिमी देशों में बड़ी संख्या में लोगों ने यूक्रेन के पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट डाले। लेकिन कुछ समय बाद इसमें गिरावट आ गई।

रूस पर  लगाए गए प्रतिबंधों के कारण जैसे-जैसे महंगाई बढ़ी, लोगों का ध्यान यूक्रेन युद्ध से हटता जा चला गया। नतीजा है कि अब सोशल मीडिया पर रूस समर्थक आवाजें अधिक सुनाई देने लगी हैँ। रूस ने इस प्रचार अभियान में एक खास रणनीति अपनाई है। उसने उन समूहों पर खास ध्यान दिया है, जो अमेरिका विरोधी भावनाएं रखते हैँ। रूसी प्रचार ने उन लोगों को खूब आकर्षित किया है, जो अपने देशों की राजनीति से नाखुश हैँ। इस बात की पुष्टि ब्रिटिश पत्रिका द इकॉनमिस्ट के एक सर्वे से भी हुई है। सर्वे से सामने आया कि अमेरिका में 17 प्रतिशत लोग यूक्रेन सरकार की तरफ से जारी बमबारी के वीडियो को फर्जी मानते हैँ। अमेरिका के दक्षिणपंथी समूहों में यह संख्या 57 प्रतिशत तक है। रूस ने पश्चिम के लोगों को बताया है कि उनकी सरकारों ने यूक्रेन की मदद के नाम पर उनकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। अब ये प्रचार कारगर होता दिख रहा है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

इराक सुधरा,नया प्रधानमंत्री समझदार

श्रुति व्यास अमेरिकी आक्रमण को बीस साल हो चुके है और अब इराक में अपेक्षाकृत शांति है। उसने सन् 2017 में इस्लामिक स्टेट को हराया...

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

लाखों रुपए के मादक पदार्थों के साथ सात नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा 1 हिस्ट्रीशीटर सहित 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध...

दर्दनाक हादसा: ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 34 लोग जिंदा जले

कोटोनौ। नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत...

नई गाड़ी के इंश्योरेंस पर भी कर सकते हैं पैसे की बचत, ऐसे उठाएं नो क्लेम बोनस का फायदा

नई दिल्ली। अगर आप नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो उसके इंश्योरेंस पर आप पुरानी गाड़ी के नो क्लेम बोनस का फायदा...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते हुए...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

3 दिवसीय “भीमताल किताब कौथिग” 5 अक्टूबर से शुरू

नैनीताल। समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...