सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में एक ट्रक चालक ने वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ टीम को रौंदा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर। एआरटीओ की टीम आज दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एआरटीओ के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल कादीपुर सुल्तानपुर मार्ग स्थित गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित उघरपुर चौराहे के नजदीक ही एआरटीओ की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान वहां चेकिंग के लिए एक ट्रक आया, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक रोकने की वजाय तेजी से आगे बढ़ा दिया, जिससे सड़क किनारे खड़े एआरटीओ के एक सिपाही व चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

एआरटीओ टीम द्वारा हादसे की सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया, वहीं ट्रक चालक मौके पर ही घटना को अंजाम देकर कुछ दूरी पर ही ट्रक को छोड़ फरार हो गया। पुलिस द्वारा ट्रक चालक की पड़ताल की जा रही है।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *