Thursday, September 21, 2023
Home मनोरंजन बिग बॉस 16 में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता

बिग बॉस 16 में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता

दिग्गज अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। टीआरपी की सूची हमेशा यह शो ऊपर रहा है। इसका प्रसारण अक्टूबर में टीवी पर शुरू हो सकता है। फिलहाल इस शो में भाग लेने के लिए कई कलाकारों को अप्रोच किया जा रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि टीवी अभिनेता नकुल मेहता इस शो में नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 16 में अभिनेता नकुल की एंट्री हो सकती है। सूत्र ने बताया कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स उन्हें शो में शामिल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर बात बनती है, तो दर्शकों को शो में नकुल का अलहदा अंदाज देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो उन्हें शो के पिछले सीजन के लिए भी संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी थी।

नकुल को बड़े अच्छे लगते हैं 2 में अपने प्रदर्शन के लिए खूब सराहना मिली है। इस शो के लिए उन्हें आईटीए अवॉर्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला था। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो अगले कुछ ही हफ्तों में बंद हो जाएगा। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2012 में प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा के साथ की थी। इस अभिनेता को इश्कबाज और दिल बोले ओबेरॉय जैसे टीवी सीरीज में देखा गया है।

बिग बॉस 16 के लिए कई कलाकारों के नाम की चर्चा चल रही है। ऐसी खबरें थीं कि अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी, शाइनी आहूजा, दिव्यांका त्रिपाठी और कई सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान बिग बॉस 4 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अजय देवगन, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी ने शुरू की सिंघम अगेन की शूटिंग

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स बॉलीवुड में सबसे फेमस और सफल फ्रेंचाइजी में से एक फिल्म सिंघम है. इसकी शुरुआत 2011 में अजय देवगन...

विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली का गाना साहिबा जारी, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे बोल

विक्की कौशल ने सिनेमा की दुनिया में हर तरह का किरदार निभाया है, फिर चाहे वह कॉमेडी हो या फिर गंभीर। आखिरी बार अभिनेता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...