Tuesday, September 26, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय आखिर क्यों जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पुतिन, जानिए वजह

आखिर क्यों जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पुतिन, जानिए वजह

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। पुतिन की जगह अब विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जी- 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे। समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी दूतावास के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुतिन वल्दाई डिसक्सन ग्रुप को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 घंटों की हवाई यात्रा कर वे बाली जाएं या नहीं, इस बारे में अभी उन्होंने मन नहीं बनाया है। लेकिन अगर मैं नहीं गया, तब भी रूस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा। हालांकि अब उनके नहीं जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

जी-20 का शिखर सम्मेलन पर्यटन स्थल बाली में 15 और 16 नवंबर को होगा। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंडोनेशिया सरकार ने 18 हजार सुरक्षाकर्मियों को वहां तैनात किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग यहां आने की पुष्टि कर चुके हैं। बता दें कि बाइडन ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर पुतिन अगर बाली आए, तब भी वे उनसे अलग से मुलाकात नहीं करेंगे। जबकि अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बावजूद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने संकेत दिया है कि बाली में उनकी बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है।

 G-20 समूह में ये देश शामिल
G-20 देशों के समूह  में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

दर्दनाक हादसा: ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 34 लोग जिंदा जले

कोटोनौ। नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

लाखों रुपए के मादक पदार्थों के साथ सात नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा 1 हिस्ट्रीशीटर सहित 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध...

दर्दनाक हादसा: ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 34 लोग जिंदा जले

कोटोनौ। नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत...

नई गाड़ी के इंश्योरेंस पर भी कर सकते हैं पैसे की बचत, ऐसे उठाएं नो क्लेम बोनस का फायदा

नई दिल्ली। अगर आप नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो उसके इंश्योरेंस पर आप पुरानी गाड़ी के नो क्लेम बोनस का फायदा...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते हुए...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

3 दिवसीय “भीमताल किताब कौथिग” 5 अक्टूबर से शुरू

नैनीताल। समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...