उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड बीजेपी पार्टी में हुआ बड़ा बदलाव, बीजेपी ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, जानिए नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में

देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी पार्टी में आज शनिवार को बड़ा बदलाव हुआ है, भाजपा पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। जहां काफी दिनों से बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, वहीं आज नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम के ऐलान के साथ ही पार्टी ने सारी अटकलें दूर कर दी है। बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

महेंद्र भट्ट को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बीते कुछ दिन पहले दिल्ली में पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे, कि पार्टी जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने वाली है। आज सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की कमान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक के हाथों में थी।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा बदलाव 

बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी द्वारा यह बदलाव किया गया है। दरअसल बीजेपी पार्टी वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों में भी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति बना रही है, जिसके चलते पार्टी में बदलाव किए जा रहे है। कुमाऊं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल है, तो वहीं अब गढ़वाल से महेन्द्र भट्ट को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *