उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा दृष्टिपत्र को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने चुनाव प्रबंधन विषय पर कहा कि भाजपा संगठन माइक्रो मैनेजमेंट पर काम करते हुए आगे बढ़ रहा है। पन्ना प्रमुख जैसी व्यवस्था बीजेपी संगठन के लिए नई बात नहीं है लेकिन एक बात नई है। वह है जमीनी स्तर के चुनाव प्रबंधन यानी बूथ मैनेजमेंट को हर प्रकार से सोशल मीडिया से जोड़ दिया जाना। इसके जरिए लगभग लाखो कार्यकर्ताओं (पन्ना प्रमुखों) को सक्रिय किया जाना है।

पार्टी के महामंत्री (संगठन) ने अपने संबोधन में कहा कि कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। बीजेपी बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा अभियान चला रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद शक्ति केंद्रों को सम्बोधित कर चुनावी एजेंडा लगभग समय-समय पर सेट करते रहे हैं। महामंत्री संगठन ने कहा कि प्रत्येक बूथ की समीक्षा करने के बाद की ग्रेडिंग की जा रही है, जिससे आने वाले समय में पार्टी और मजबूती से उभरे।

चुनावी संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-धामी
प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि सरकार ने चुनाव से पहले की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के 185000 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन मुक्त सिलेंडर देने जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन को 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 कर दिया गया है तथा अब पति-पत्नी हम दोनों को ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है और इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी है। केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताते हुए मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि इस दौरान पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। सीएम धामी ने जानकारी दी कि सरकार ने चुनाव से पहले की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के 185000 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन मुक्त सिलेंडर देने जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन को 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 कर दिया गया है तथा अब पति-पत्नी हम दोनों को ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है और इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी है।

केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दौरान पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को सम्मान देने का प्रयास किया है। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अब हमें प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता ले जाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अंतिम सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद ग़ैरोला सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *