राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ

नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ले ली है, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण द्वारा द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाई गई। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है, साथ ही सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला व स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति बनी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई 21 तोपों की सलामी 

द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हाल में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस दौरान वहां पीएम मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

पूरे आदिवासी समाज में खुशी का माहौल

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से पूरे आदिवासी समाज में खुशी का माहौल बना हुआ है, सभी जश्न मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेने पर बधाई दी। तमाम दिग्गजों द्वारा ट्वीट के माध्यम से या फिर उनसे मुलाकात कर बधाई दी जा रही है। द्रौपदी मुर्मू ने शपथ लेने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *