Thursday, November 30, 2023
Home राष्ट्रीय इंदौर: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का...

इंदौर: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का लोकार्पण

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंदौर में बने एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि, समय के साथ इंदौर बदला। ज्यादा अच्छे के लिए बदला। लेकिन, देवी अहिल्या जी की प्रेरणा को इंदौर ने कभी भी खोने नहीं दिया। देवी अहिल्या जी के साथ ही इंदौर का नाम आते ही आज मन में स्वच्छता आती है। इंदौर का नाम आते ही नागरिक कर्तव्य मन में आता है। जितने अच्छे इंदौर के लोग होते हैं, उतना ही अच्छा उन्होंने अपने शहर को बना दिया है।

दूसरे शहरों को प्रेरणा देगा गोबर धन प्लांट
पीएम ने कहा कि, अपने शहरों को प्रदूषण मुक्त रखने और गीले कचरे के निस्तारण के लिए आज का यह प्रयास बेहद अहम है। शहर में घरों से निकला गीला कचरा, गांवों में पशुओं, खेतों से मिला कचरा हो, यह सब एक तरह से गोबर धन ही है। शहर के कचरे और पशुओं के से गोबरधन और गोबरधन से स्वच्छ ईंधन। उससे यह जीवनधन का निर्माण करती है। इस शृंखला की प्रत्येक कड़ी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। इंदौर का यह गोबरधन प्लांट दूसरे शहरों को प्रेरणा देगा। दो वर्षों में 75 बड़े नगर निकायों में इस प्रकार के बायो सीएनजी प्लांट बनाने का काम किया जा रहा है। यह अभियान भारत के शहरों को स्वच्छ बनाने, प्रदूषण रहित बनाने, क्लीन एनर्जी की दिशा में बहुत मदद करेगा।

‘सिर्फ सेव का ही शौक नहीं, सेवा करना भी आता है’
पीएम मोदी ने कहा कि इंदौर के लोग सिर्फ सेव के शौकीन नहीं है। यहां के लोगों को अपने शहर की सेवा करना भी आता है। आज का दिन स्वच्छता के लिए है। इंदौर के अभियान को एक नई ताकत देने वाला है। इंदौर को आज गीले कचरे से बायोसीएनजी बनाने का जो गोबर धन प्लांट मिला है, उसके लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई।

शिवराज, सुमित्रा ताई की तारीफ
पीएम मोदी ने इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, शिवराज और उनकी टीम के सदस्यों की तारीफ करना चाहूंगा, जो उन्होंने कम समय में इसे संभव बनाया। सुमित्रा ताई का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने इंदौर की पहचान को नई ऊंचाई को पहुंचाया। शंकर लालवानी भी उनके नक्शे-कदम पर इंदौर को आगे बढ़ाने, बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

काशी धाम में रखी गई अहिल्या बाई की प्रतिमा
पीएम ने इस दौरान संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, मुझे खुशी है कि काशी विश्वनाथ धाम में देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की बहुत सुंदर प्रतिमा रखी गई है। इंदौर के लोग जब बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां देवी अहिल्या बाई की मूर्ति भी दर्शन के लिए मिलेगी। आपको अपने शहर पर और भी गर्व होगा।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह  

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ...

मलेरिया जैसे लक्षणों की बीमारी ने ली पांच और बच्चों की जान, लोगों में हड़कंप

अब तक एक दर्जन मौत रांची। झारखंड के गोड्डा के बाद पाकुड़ जिले में भी बड़ी संख्या में बच्चे मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षणों की बीमारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...