रुड़की

रुड़की नगर निगम सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर हुई बैठक, 25 हजार राष्ट्रीय ध्वज बांटने का लिया गया निर्णय

रुड़की। नगर निगम सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर बैठक की गई, जिसमें 25 हजार राष्ट्रीय ध्वज बांटने का फैसला किया गया है, साथ ही हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जागरुकता अभियान चलाने को लेकर भी फैसला हुआ है। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 13 अगस्त से की जाएगी। 13 अगस्त से हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। नगर निगम सभागार की बैठक में नगर आयुक्त एवं प्रभारी जेएम विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि इस बार पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रुड़की में भी देशभक्ति की पूरी झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को अपने- अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया जाएगा। नगर निगम की ओर से शहर में पहली बार विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

रुड़की में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहान पर वीर सपूतों की  कुर्बानियों को याद कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर के तमाम चौराहों व डिवाइडरों को सजाया जाएगा, साथ ही निगम की ओर से पूरे शहर में तिरंगे बांटे जाएंगे।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *