राष्ट्रीय

नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी काफी दिनों से फरार था, पुलिस द्वारा हर जगह पर गालीबाज नेता की तलाश की जा रही थी, लेकिन पुलिस की नजरों से फरार नेता कहीं भी मिल नहीं रहा था। कभी श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार जिले में बताई जा रही थी, तो कभी ऋषिकेश में, पुलिस लगातार अलर्ट मोड़ पर थी। अंत में पुलिस के हाथों सफलता लग ही गई है, आरोपी ज्यादा दिनों तक पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता, इसी के तहत नोएडा पुलिस ने मेरठ से गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपकों बता दें की पुलिस बीते चार दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। श्रीकांत त्यागी के साथ ही पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। दरअसल इस गालीबाज नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों में रोष उत्पन्न हो रखा है।

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ गाली गलोच करने के साथ ही बदसलूकी भी कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया था। अब मेरठ की श्रद्धापुरी कॉलोनी से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया गया है, वह यहां पर अपने किसी रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *