अंतर्राष्ट्रीय

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर मध्यस्थता करेगा रूस?

मॉस्को। मॉस्को भारत में रूस के नए राजदूत डेनिस एलिपोव ने कहा है कि लद्दाख मसले को लेकर रूस की भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा है कि अगर दोनों देशों ने मध्यस्थता की इच्छा जताई तो रूस इस पर विचार कर सकता है।

एलिपोव ने कहा है कि भारत और चीन के बीच मध्यस्थ बनने की हमारी कोई योजना नहीं है। लेकिन अगर ऐसी इच्छा दोनों पक्षों द्वारा व्यक्त की जाती है, तो निश्चित रूप से, हम इस पर सबसे अधिक सावधानी से विचार करेंगे।
एलिपोव ने कहा है कि दोनों पक्ष अपने बीच क्षेत्रीय विवाद को विशुद्ध रूप से द्विपक्षीय मामले के रूप में देखते हैं तो ऐसे में मध्यस्थता की कोई बात नहीं है। हम हस्तक्षेप नहीं करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मसले को राजनयिक तरीकों से सुलझा लेंगे।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर करीब दो साल से गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच अब तक 14 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। हालांकि बातचीत के बाद कई पॉइंट्स से डिसएंगेजमेंट हुई है।14 दौर की सैन्य वार्ता के दोनों पक्षों ने जल्द से जल्द कमांडर स्तर की बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई थी।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *