Thursday, September 21, 2023
Home स्वास्थ्य बहुत घातक है इंफ्लूएंजा सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए...

बहुत घातक है इंफ्लूएंजा सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास

सर्दी का मौसम आ चुका है और इस मौसम के आते ही अधिकांश लोग इंफ्लूएंजा या फ्लू या कॉमन कोल्ड एंड कफ के शिकार हो जाते हैं। आपको बता दें कि इंफ्लूएंजा या सीजनल फ्लू वायरस के कारण होता है इसलिए इसे वायरल भी कहते हैं। आपको बता दें कि इंफ्लूएंजा वायरस चार तरह के होते हैं और इनमें एच1एन1 और इंफ्लूएंजा बी वायरस के कारण आसपास में महामारी का रूप भी ले सकती है। वैसे कई लोग यह समझते हैं कि मौसम बदलने के साथ सीजनल फ्लू या इंफ्लूएंजा साधारण सी परेशानी है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह घातक माना जा सकता है। वैसे तो आमतौर पर 4-5 दिनों से लेकर दो सप्ताह के अंदर इंफ्लूएंजा ठीक हो जाता है लेकिन इसी दौरान अगर जटिलताएं बढ़ जाए तो यह निमोनिया हो सकता है और इससे मल्टी ऑर्गेन फेल्योर भी हो सकता है। ऐसे में मरीज की मौत तक हो सकती है। जी हाँ और बच्चों और बुजुर्गों को इसका सबसे अधिक खतरा रहता है। इस वजह से सीजनल फ्लू या इंफ्लूएंजा को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर परेशानी ज्यादा है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
किस तरह है लाइफ थ्रेटनिंग

अधिकांश लोग कुछ दिनों से लेकर दो सप्ताह के अंदर फ्लू से ठीक हो जाते हैं, हालाँकि कुछ लोगों में इससे निमोनिया हो जाता है। जब इसका थोड़ा असर होता है तो इससे साइनस और कान में इंफेक्शन हो जाता है। जी हाँ और निमोनिया का प्रभाव बढऩे पर वायरस के साथ-साथ बैक्टीरिया का हमला भी बढ़ जाता है। जब फ्लू के बाद निमोनिया गंभीर हो जाता है तो हार्ट, ब्रेन और मसल्स में सूजन होने लगती है जिसे हार्ट में मायोकार्डाइटिस, ब्रेन में एनसिफलाइटिस और मसल्स में मायोसाइटिस हो जाता है। अंत में इन सबका परिणाम यह होता है किडनी, रिस्पाइरेटरी सहित मल्टी ऑर्गेन फेल्योर हो जाता है और अंतत: मरीज की मौत हो जाती है।
किन लोगों का ज्यादा खतरा

यह खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन कुछ लोगों को इसका खतरा ज्यादा रहता है। 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग, अस्थमा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, प्रेग्नेंट महिलाएं और 5 साल से कम उम्र के बच्चों का फ्लू लगने के बाद निमोनिया का खतरा ज्यादा होता है। इंफ्लूएंजा में अचानक वायरस का हमला होता है और वह अपना प्रभाव दिखाने लगता है। 3-4 दिनों तक बुखार रहता है। इसके अलावा बदन में कभी-कभी तेज दर्द होता है और कभी-कभी खांसी भी होती है। छाती में कंजेशन हो जाता है और नाक से पानी निकलने लगता है। कभी-कभी गला में खराश रहता है और सिर दर्द भी रहता है। उल्टी और डायरिया भी हो सकती है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

जानिए फूलगोभी खाने से किन लोगों को करना चाहिए परहेज… नहीं तो फायदे की जगह हो जाएगी दिक्कत

फूलगोभी एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी मानी जाती है, इसमें विटामिन ष्ट, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अधिकता होती है जो कई बीमारियों से लडऩे...

काले और हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होता है लाल अंगूर, जानें इसके चमत्कारी फायदे

छोटे-छोटे लाल रंग के ये गुच्छे न सिर्फ दिखने में सुहावने लगते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लाल अंगूर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...